जयपुर में दर्दनाक हादसा: मैगी खाने से 7 साल की मासूम पीहू की मौत, बड़ी बहन की बिगड़ी तबीयत

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र स्थित कालवाड़ रोड की मंगलम सिटी में मैगी (नूडल्स) खाने से 7 वर्षीय बच्ची पीहू की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय बड़ी बहन दिव्यांशी की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कालवाड़ रोड स्थित मंगलम सिटी में गुरुवार शाम मैगी (नूडल्स) खाने के बाद 7 साल की एक मासूम बच्ची पीहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उसकी 18 वर्षीय बड़ी बहन दिव्यांशी की तबीयत बिगड़ गई। घटना के समय माता-पिता अस्पताल में भर्ती अपने बेटे की देखभाल के लिए घर से बाहर गए हुए थे। प्रारंभिक जांच में करधनी थाना पुलिस इसे फूड पॉइजनिंग का मामला मान रही है।

अस्पताल से घर लौटी मां ने जगाया, तो बड़ी बेटी को हुई उल्टी और छोटी ने तोड़ा दम

मंगलम सिटी निवासी दिनेश कुमावत (जो मकान पेंटिंग का कार्य करते हैं) ने बताया कि गुरुवार सुबह वे और उनकी पत्नी मीना चौमूं स्थित सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में भर्ती अपने बेटे गोविन्द के पास गए हुए थे। घर पर 18 वर्षीय बेटी दिव्यांशी, बेटे गुलशन (17) व समर (14) और 7 वर्षीय सबसे छोटी बेटी पीहू मौजूद थे। शाम करीब 5 बजे जब मां मीना घर पहुंचीं और बच्चों को आवाज लगाई, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर जगाने पर बड़ी बेटी दिव्यांशी उठते ही उल्टियां करने लगी, जबकि 7 साल की पीहू के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।

सुबह 10 बजे बनी थी मैगी, दोपहर 3 बजे खाकर सो गई थीं दोनों बहनें

परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह ही बच्चे मंगलम सिटी स्थित विकास किराना स्टोर से मैगी का 60 रुपये वाला पैकेट खरीदकर लाए थे। सुबह करीब 10 बजे 14 वर्षीय समर ने आधा पैकेट मैगी बनाकर खाई और शेष बची मैगी अन्य भाई-बहनों के लिए गैस पर ही छोड़कर खेलने चला गया। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे दिव्यांशी और पीहू ने वह रखी हुई मैगी खाई और कमरे में जाकर सो गईं। शाम को जब दोनों की तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उन्हें तत्काल मंगलम सिटी के पास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने पीहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिव्यांशी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम, फूड पॉइजनिंग की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। करधनी थानाधिकारी (SHO) सवाई सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मृतक बच्ची पीहू के शव को कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस की ओर से कांवटिया अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here