कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार शाम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित ‘दिवाली मिलन’ समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी।
कार्यक्रम के बाद सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा “कल शाम राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह में सम्मिलित हुआ और उन्हें, आदरणीय सोनिया गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। मैं कामना करता हूँ कि आने वाला समय उनके लिए सुखद, सफल और मंगलमय हो।”
कल शाम @RahulGandhi जी द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह में सम्मिलित हुआ और उन्हें, आदरणीय @SoniaGandhi जी एवं @priyankagandhi जी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
मैं कामना करता हूँ कि आने वाला समय उनके लिए सुखद, सफल और मंगलमय हो। https://t.co/dUzEe04utj
— Sachin Pilot (@SachinPilot) November 7, 2026
शीर्ष नेतृत्व और दिग्गज नेताओं का लगा था जमावड़ा
राहुल गांधी के आवास पर आयोजित इस अनौपचारिक दिवाली मिलन में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और संचार प्रभारी जयराम रमेश सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पार्टी कार्यसमिति (CWC) के सदस्य और राज्यों के प्रभारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुलाकात के दौरान नेताओं ने त्योहार की खुशियां साझा करने के साथ-साथ वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी अनौपचारिक चर्चा की। पायलट का यह संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता और सौहार्द के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।







