राहुल गांधी के दिवाली मिलन में पहुंचे सचिन पायलट, सोनिया और प्रियंका को दी शुभकामनाएं

सचिन पायलट नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पर्व की बधाई दी।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार शाम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित ‘दिवाली मिलन’ समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी।

कार्यक्रम के बाद सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा “कल शाम राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित दिवाली मिलन समारोह में सम्मिलित हुआ और उन्हें, आदरणीय सोनिया गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। मैं कामना करता हूँ कि आने वाला समय उनके लिए सुखद, सफल और मंगलमय हो।”

शीर्ष नेतृत्व और दिग्गज नेताओं का लगा था जमावड़ा

राहुल गांधी के आवास पर आयोजित इस अनौपचारिक दिवाली मिलन में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और संचार प्रभारी जयराम रमेश सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पार्टी कार्यसमिति (CWC) के सदस्य और राज्यों के प्रभारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुलाकात के दौरान नेताओं ने त्योहार की खुशियां साझा करने के साथ-साथ वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी अनौपचारिक चर्चा की। पायलट का यह संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता और सौहार्द के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here