BookMyShow LIVE ने गौतम चटवाल को बनाया हेड ऑफ स्पॉन्सरशिप्स, खेल और मीडिया जगत का लंबा अनुभव

BookMyShow LIVE ने गौतम चटवाल को हेड ऑफ स्पॉन्सरशिप्स नियुक्त किया है। डिज्नी स्टार, एयरसेल और ग्रुप एम में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले चटवाल लाइव एंटरटेनमेंट सर्किट में संभालेंगे जिम्मेदारी।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

लाइव एंटरटेनमेंट और टिकटिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘BookMyShow LIVE’ ने अपने शीर्ष नेतृत्व का विस्तार करते हुए गौतम चटवाल को ‘हेड ऑफ स्पॉन्सरशिप्स’ (Head of Sponsorships) नियुक्त किया है। भारतीय खेल, मीडिया और लाइव इवेंट्स इंडस्ट्री में दो दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखने वाले चटवाल अब BookMyShow LIVE के लिए स्पॉन्सरशिप और ब्रांड पार्टनरशिप की कमान संभालेंगे।

गौतम चटवाल का करियर भारतीय खेल और मीडिया जगत के कुछ सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्रैंड्स के साथ जुड़ा रहा है। उन्हें ब्रॉडकास्टर, ब्रैंड, एजेंसी और राइट्स होल्डर—सभी स्तरों पर स्पॉन्सरशिप और रेवेन्यू स्ट्रेटेजी को सफलतापूर्वक संचालित करने का गहरा अनुभव है।

डिज्नी स्टार और एयरसेल में निभाई अहम भूमिका

BookMyShow LIVE से पहले चटवाल डिज्नी स्टार (Disney Star) से जुड़े हुए थे। वहां उन्होंने जुलाई 2018 से अप्रैल 2024 तक स्टार स्पोर्ट्स के लिए वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट एंड रेवेन्यू स्ट्रेटेजी) के रूप में कार्य किया। इसके बाद मार्च 2024 से जून 2024 तक उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सेल्स) की जिम्मेदारी भी संभाली। इससे पहले नवंबर 2015 से जून 2018 के दौरान वे स्टार इंडिया में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत रहे।

उनके करियर का सबसे लंबा और महत्वपूर्ण अध्याय टेलीकॉम कंपनी ‘एयरसेल’ (Aircel) के साथ रहा, जहां उन्होंने जनवरी 2009 से अक्टूबर 2015 तक ‘हेड ऑफ ब्रैंड प्रॉपर्टीज’ के रूप में लगभग सात साल बिताए। इस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), एटलेटिको डी कोलकाता (ISL),भारतीय हॉकी टीम, एयरसेल चेन्नई ओपन, लैक्मे फैशन वीक और इंडिया कुट्योर वीक जैसी दिग्गज स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल प्रॉपर्टीज के साथ कंपनी की पार्टनरशिप का प्रबंधन किया। इसके अलावा उन्होंने एमएस धोनी, बाइचुंग भूटिया, शंकर-एहसान-लॉय और अभिनेता सूर्या जैसे बड़े ब्रांड एंबेसडर्स के साथ ब्रांड एसोसिएशन को सफलतापूर्वक लीड किया।

करियर की शुरुआत और एजेंसी का अनुभव

चटवाल के शुरुआती करियर की प्रमुख उपलब्धियां:

  • सीएनबीसी-टीवी18 (2002): उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कैंपस प्लेसमेंट के जरिए मार्च 2002 में CNBC-TV18 में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में की थी।

  • ग्रुप एम (2004–2005): ग्रुप एम (Group M) में बिजनेस मैनेजर के रूप में उन्होंने दिल्ली में हॉर्लिक्स, बूस्ट, फ्रिटो-ले और पेप्सी जैसे ब्रैंड्स के लिए काम किया। हॉर्लिक्स के लिए उनके काम को 2005 के बॉम्बे एड क्लब के ‘एम्बीज’ (Emvies) में गोल्ड अवॉर्ड मिला था।

  • निम्बस स्पोर्ट इंटरनेशनल (2006–2007): सीनियर मैनेजर (मार्केटिंग) के तौर पर उन्होंने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2007 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2006 के लिए सेल्स व मार्केटिंग रणनीतियों और स्पॉन्सर सर्विसेज का प्रबंधन किया।

  • जंप गेम्स (2007–2008): रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट की कंपनी जंप गेम्स में एसोसिएट डायरेक्टर (मार्केटिंग) रहते हुए उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में गेमिंग बिजनेस को लॉन्च किया।

BookMyShow LIVE के लिए गौतम चटवाल की यह नियुक्ति लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट्स, कल्चरल फेस्टिवल्स और बड़े मनोरंजक आयोजनों में ब्रैंड स्पॉन्सरशिप और कमर्शियल ग्रोथ को नई रफ्तार देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here