सोनिया गांधी की मेमॉयर में सनसनीखेज खुलासा: कश्मीर में राहुल की जान से हुआ था खिलवाड़, गायब कर दी गई थी सुरक्षा

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

संसद से लेकर सड़कों तक जब जननेता राहुल गांधी देश को जोड़ने निकले, तो सत्ता के गलियारों में किस कदर घबराहट थी, इसका एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला सच अब देश के सामने आया है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नए संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में खुलासा हुआ है कि जनवरी 2023 में जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने अंतिम पड़ाव यानी जम्मू-कश्मीर पहुंची थी, तब राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा अचानक रहस्यमय तरीके से गायब कर दिया गया था। चारों तरफ भारी भीड़ के बीच बिना सुरक्षा के राहुल गांधी को अकेला छोड़ दिया गया, जिसने साफ तौर पर एक बड़े खतरे की ओर इशारा किया था।

सोनिया गांधी ने किताब में उस रोंगटे खड़े कर देने वाले पल का जिक्र करते हुए लिखा है कि भीड़ के बीच राहुल के सुरक्षाकर्मियों की गैर-मौजूदगी देखकर वे बेहद चिंतित और घबरा गई थीं। एक मां और पार्टी की शीर्ष नेता के तौर पर उन्होंने हालात को संभालने के लिए बिना एक पल गंवाए उन सभी जिम्मेदार और वरिष्ठ लोगों को फोन मिलाया, जिनसे वे संपर्क कर सकती थीं। केंद्र और स्थानीय प्रशासन की इस गंभीर लापरवाही और उदासीनता के कारण सुरक्षा बहाल होने तक यात्रा को एक दिन के लिए रोकना पड़ा था।

राहुल गांधी के अदम्य साहस के आगे झुकीं तमाम साजिशें

सोनिया गांधी ने लिखा कि सुरक्षा कारणों से यात्रा को एक दिन रोकने के बाद जब व्यवस्था दोबारा स्थापित हुई, तो राहुल गांधी अपने संकल्प से तनिक भी पीछे नहीं हटे। भारी बर्फबारी, हाड़ कंपाने वाली ठंड और विपरीत मौसम के बावजूद उन्होंने श्रीनगर के लाल चौक तक तिरंगा लहराकर ही दम लिया। यात्रा के इस ऐतिहासिक अंतिम चरण में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित लाखों आम कश्मीरी नागरिक उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।

राहुल गांधी जब अपनी तपस्या पूरी कर सुरक्षित दिल्ली लौटे, तो सोनिया गांधी ने उस पल को बयां करते हुए लिखा:

“मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि उनके सुरक्षित लौटने पर मुझे कितनी राहत मिली। हजारों किलोमीटर की इस कठिन पदयात्रा के बाद राहुल भले ही शारीरिक रूप से थके हुए थे, लेकिन उनके चेहरे पर एक अभूतपूर्व आंतरिक चमक और संतोष था। उनके अडिग संकल्प और निडरता पर मुझे एक मां और देशवासी के तौर पर असीम गर्व हुआ।”

देश को दिशा देने वाली यात्रा: नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में रेखांकित किया है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं था, बल्कि वह देश में तानाशाही और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ एक जन-आंदोलन था। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की इस 4,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा ने देश भर के विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की नींव रखी, जिसने आगे चलकर एक मजबूत लोकतांत्रिक विकल्प का स्वरूप लिया।

सोनिया गांधी ने लिखा कि इस यात्रा का मूल उद्देश्य देशवासियों में आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द का विश्वास जगाना था। राहुल गांधी का दिया हुआ ऐतिहासिक नारा— ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलो’— देश के करोड़ों दबे-कुचले, युवाओं और किसानों की आवाज बन गया। इस यात्रा ने यह साबित कर दिया कि सत्ता चाहे जितनी भी बाधाएं खड़ी करे या सुरक्षा तक से खिलवाड़ कर ले, जनता के हक और देश की एकता के लिए लड़ने वाले राहुल गांधी के कदम कभी नहीं रुक सकते।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here