इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 6 नवंबर को सितंबर 2026 सत्र के लिए आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड संस्थान के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।
परिणामों की घोषणा के साथ ही ICAI ने मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक टॉपर लिस्ट के अनुसार,इस बार दो छात्राओं—कंसिका और महक गुप्ता ने संयुक्त रूप से शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है। दोनों टॉपर्स ने शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाकर अपनी सफलता का परचम लहराया है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
-
सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट (icai.nic.in / icai.org) पर जाएं।
-
होमपेज पर उपलब्ध “CA Foundation Result September 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
नए पेज पर अपना रोल नंबर और पिन या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
-
कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने वाले सफल अभ्यर्थी अब सीए इंटरमीडिएट (CA Intermediate) कोर्स के लिए पंजीकरण कराने के पात्र होंगे।







